फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four accused arrested for stealing two km high tension wire

Pilibhit News: दो किमी हाईटेंशन तार चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for stealing two km high tension wire
पीलीभीत। दो किमी हाईटेंशन तार चुराने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चार क्विंंटल तार, नकदी व दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों का बुधवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी विक्रम दहिया ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 13 सितंबर को निजी कंपनी के निदेशक विपिन कुमार की ओर से अमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में अमरिया क्षेत्र में विभागीय प्लांट को बिजली आपूर्ति करने के लिए 33 केवीए ओवर हेडलाइन के निर्माण के दौरान दो स्थानों पर तार और डग चोरी किए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान करीब दो किमी लंबाई में तार चोरी हुआ था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। बुधवार को आरोपियों को पोटाडाम नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना रुद्रपुर के मोहल्ला प्रीत बिहार कॉलोनी निवासी कमल, बहेड़ी थाने के मिटीडाडी गांव निवासी मो जुनैद, किच्छा थाने के कुरैया गांव निवासी आसिब अली, किच्छा के लालपुर गांव निवासी मो. इजराइल शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो पिकअप वाहन, चार क्विंटल एल्युमिनियम तार व एक तार काटने वाला कटर बरामद हुआ है। आरोपी कमल व जुनैद का लंबा अपराधिक इतिहास है। उनपर जहानाबाद, अमरिया, न्यूरिया के अलावा मुरादाबाद, रामपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed