फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Found flaws in the trial, CRS inspection today

ट्रायल में मिली खामियां, सीआरएस निरीक्षण आज

Thu, 10 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 10 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Found flaws in the trial, CRS inspection today
ट्रायल में मिली खामियां, सीआरएस निरीक्षण आज - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक के बृहस्पतिवार को होने वाले सीआरएस निरीक्षण को लेकर एक दिन पहले रेल ट्रैक पर दो बार ट्रायल हुआ। ब्राडगेज इंजन 90 किमी प्रति घंटा के स्पीड से दौड़ा। इस दौरान सेंथल से लेकर पीलीभीत में कई स्थानों पर सिंग्नल की समस्या सामने आई। हालांकि अधिकारी इसे कोई बड़ा फाल्ट नहीं मान रहे हैं। इधर रेल अफसर रेलवे प्लेटफार्म, सिग्नल समेत अन्य अधूरे कार्य पूरा कराते देखे गए।
रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रभात कुमार बाजपेई बृहस्पतिवार को पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। हालांकि इससे पूर्व 20 अक्तूबर को भी सीआरएस निरीक्षण किया गया था, लेकिन उस दौरान तमाम खामियां मिलने के बाद सिग्नल समेत कई कार्य अधूरे पाए गए थे। इस पर सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के एक रेल अफसर को निलंबित होना पड़ा। इधर बृहस्पतिवार को होने वाले दूसरे सीआरएस निरीक्षण को लेकर ब्राडगेज से जुड़े अफसर फूक-फूक कर कदम रख रहे हैं ताकि सीआरएस के दौरान कोई चूक न हो। इधर बुधवार को भोजीपुरा से पीलीभीत के बीच ट्रायल हुआ। भोजीपुरा से करीब दस बजे ब्राडगेज इंजन पीलीभीत के लिए रवाना हुआ। जो कुछ देर सेंथल में रुकने के बाद यहां करीब सवा बारह बजे पहुंचा। पायलट मनोज सिंह यादव व को पायलट शैलेंद्र ने बताया कि इंजन 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लाया गया। रेल ट्रैक पर दिन में दो बार ट्रायल हुआ। रेल ट्रैक पर ट्रायल होने की जानकारी पर तमाम लोग रेलवे स्टेशन पर जा पहुंचे। 
विज्ञापन

सेंथल से लेकर पीलीभीत तक सिग्नल की समस्या
पहले सीआरएस निरीक्षण के दौरान सिग्नल से जुड़े काफी कार्य अधूरे पाए गए थे। जिसको रेल संरक्षा आयुक्त ने भी स्वीकारा था। इसके बाद यहां रेल ट्रैक पर सिग् नल से जुड़े कार्यों में एकाएक तेजी आ गई थी, लेकिन बुधवार को ट्रायल के दौरान सेंथल से लेकर पीलीभीत के बीच कई स्थानों पर सिग् नल की समस्या बरकरार रही। सिग्रल व दूरसंचार विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सिग्नल का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों में मामूली कमी हुई है जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान समस्या सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राडगेज पर 90 किमी की स्पीड से दौड़ा इंजन
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक पर दूसरा सीआरएस निरीक्षण अधूरे कार्यों के बीच होगा। रेलवे प्लेटफार्म पर शैड, फर्श, सीढिय़ां, रैंप समेत कई अन्य कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं। वहीं ओवरब्रिज बनने का तो नामोनिशान नहीं है, जबकि अन्य स्थानों पर ब्राडगेज कार्य शुरू होते ही सबसे पहले ओवरब्रिज ही बनाया जाता है। इधर बुधवार को रेल अफसर सिग्नल रूम, रेलवे प्लेटफार्म समेत अन्य स्थानों पर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराते देखे गए।

सौ किमी प्रति घंटे की स्पीड से होगा स्पीड ट्रायल
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक पर बृहस्पतिवार को सीआरएस निरीक्षण के बाद शाम सवा चार बजे से पांच बजे के बीच स्पीड ट्रायल होगा। यह स्पीड ट्रायल सौ किमी प्रति घंटे की स्पीड से होगा। इधर डीआरएम निखिल पांडेय ने बृहस्पतिवार को होने वाले स्पीड ट्रायल को लेकर लोगों से रेलवे क्रासिंग पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने रेल ट्रैक के किनारे रह रहे लोगों से अपने बच्चों व मवेशियों को रेल पटरी पर न आने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed