फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   formers

अब गन्ना किसानों को घटतौली से मिलेगी राहत

Thu, 11 Feb 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 11 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
formers
गन्ना सीजन में क्रय केंद्रों व मिल गेट पर अक्सर घटतौली की शिकायतें मिलती हैं। इसकी जांच को कई बार किसान निजी धर्मकांटों से वजन कराने के बाद क्रय केंद्रों पर ले जाते हैं लेकिन चोरी पकड़े जाने पर क्रय केंद्र अथवा मिल गेट स्टाफ इससे मानने से इंकार कर देते हैं। इसको लेकर कई बार झगड़े की भी स्थिति भी बन जाती है। इस पर गन्ना आयुक्त राहुल भटनागर ने प्रदेश के कुछ गन्ना क्रय केंद्रों से टेस्ट तौल का एग्रीमेंट करने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने एलएच शुगर मिल क्षेत्र के जिरौनिया क्रय केंद्र को टेस्ट तौल के लिए अनुबंधित किया है। डीसीओ ने बताया कि अब कोई भी गन्ना किसान अपने निर्धारित क्रय केंद्र पर गन्ना ले जाने से पहले टेस्ट तौल के लिए अधिकृत क्रय केंद्र से तौल करा सकता है। इसके बाद यदि क्रय केंद्र अथवा मिल गेट पर तौल में अंतर मिलता हैै या कोई शिकायत है तो वह डीसीओ, एससीडीआई और मिल अधिकारियों से शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन

टेस्ट तौल केंद्र पर रहेगा विभागीय स्टाफ
टेस्ट तौल के लिए अनुबंधित किए गए क्रय केंद्र पर शुगर मिल स्टाफ के अलावा तीन विभागीय कर्मचारियों को भी लगाया गया है और समय-समय पर इसकी निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

एससीडीआई ने बांट माप के साथ की जांच
टेस्ट तौल के अनुबंध होने के बाद डीसीओ के निर्देश पर एससीडीआई जेएस भदौरिया ने बांट माप निरीक्षक के साथ क्रय केंद्र पहुंचकर तौल कांटे की जांच की और टेस्ट तौल के बाबत स्टाफ को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी किसान गन्ने की सप्लाई से पूर्व टेस्ट तौल के लिए अनुबंधित कांटे से नि:शुल्क तौल करा सकता है। तौल पर आने वाला खर्च विभाग वहन करेगा।
- राजेश्वर यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed