{"_id":"588101ca4f1c1b417fefdee3","slug":"former-mla-bk-gupta-code-on-infringement-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक बीके गुप्ता पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक बीके गुप्ता पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व विधायक बीके गुप्ता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र की दीवारों पर कराई गई भाजपा के स्लोगन लिखी वॉल पेटिंग न हटवाने पर की गई है। आदर्श आचार संहिता को लेकर एसओ जितेंद्र कुमार यादव क्षेत्र में भ्रमण पर निकले हुए थे। इस बीच उनको धुंदरी पुल के पास बनेयात्री शेड पर पूर्व विधायक बीके गुप्ता के नाम की एक वॉल पेटिंग दिखाई दी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन लिखे हुए थे। इसे आदर्श आचार संहिता लगने के बाद हटवाया नहीं गया। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व विधायक बीके गुप्ता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन