{"_id":"6898e230fb0dd4ba64041ecf","slug":"former-minister-will-start-a-state-wide-begging-campaign-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141592-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूर्व मंत्री शुरू करेंगे प्रदेश व्यापी भिक्षाटन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूर्व मंत्री शुरू करेंगे प्रदेश व्यापी भिक्षाटन अभियान
विज्ञापन
बीसलपुर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा। संवाद
बीसलपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा प्रदेश में भिक्षाटन अभियान चलाएंगे। अभियान में जमा होने वाली धनराशि गरीबों को बांटेंगे। यह जानकारी उन्होंने रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि भिक्षाटन देश की पौराणिक संस्कृति में शामिल है। उन्होंने कहा कि अभियान नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू करेंगे। अभियान सर्वप्रथम बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में चलाएंगे। उसके बाद जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में। नगर के सभी मोहल्लों के पांच-पांच घरों और गांवों के पांच-पांच घरों में जाकर भिक्षाटन करेंगे। जिले के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में अभियान चलाएंगे। अन्य जिलों में वह केवल तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर ही यह अभियान चलाएंगे।
बोले, नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांवों में तीन-तीन सदस्यों की एक-एक कमेटी बनाई जाएगी। भिक्षाटन से प्राप्त होने वाली धनराशि उन कमेटी के सदस्यों के माध्यम से बैंक खाते में जमा की जाएगी। उसके बाद उस कमेटी की संस्तुति के आधार पर धनराशि गरीबों, बेसहारा और देवीय आपदा पीड़ित लोगों को बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कमेटियों में जिले के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। बताया कि अभियान के संबंध में पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संवाद