फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former minister canceled his proposed picket

Pilibhit News: पूर्व मंत्री ने निरस्त किया अपना प्रस्तावित धरना

Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Former minister canceled his proposed picket
बोले- बाहरी फोर्स की मौजूदगी में निष्पक्ष हो जाएगा चुनाव
विज्ञापन

- कोतवाल को अवकाश पर भेजने की कर रह थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से संतुष्ट होकर पूर्व मंत्री ने रविवार से रामलीला मैदान में पुलिस विभाग के विरोध में शुरू किया जाने वाला बेमियादी धरना निरस्त कर दिया है।
पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कोतवाल प्रवीण कुमार को अवकाश पर भेजे जाने की मांग को लेकर रविवार से रामलीला मैदान में पुलिस विभाग के विरोध में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी। पूर्व मंत्री ने कोतवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। पूर्व मंत्री को यह भी आशंका थी कि कोतवाल प्रवीण कुमार के रहते स्थानीय निकाय चुनाव निष्पक्ष तरीके से नही हो पाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को इस संंबंध में अलग-अलग रिपोर्ट भेजी थी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल पर लगे आरोपों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव को सौंप दी। पूर्व मंत्री को यह भी पता चला कि चुनाव में बाहरी फोर्स तैनात किया जाएगा, जिससे चुनाव निष्पक्ष होने में कोई शक नहीं है। इसी वजह से पूर्व मंत्री ने रविवार से प्रस्तावित धरना निरस्त कर दिया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि बाहरी फोर्स की मौजूदगी में स्थानीय निकाय चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हो जाएगा, इसी वजह से उन्होंने प्रस्तावित धरना निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed