फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former minister Babu Flowers Expelled from BSP

पूर्व मंत्री फूल बाबू बसपा से निष्कासित

Mon, 14 Dec 2015 11:16 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 14 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Former minister Babu Flowers Expelled from BSP

पुराने बसपाई एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू को बहुजन समाज पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने व अनुशासनहीनता का आरोप है। पार्टी हाईकमान से मिले निर्देश के बाद बसपा जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने सोमवार सायं यहां इसकी लिखित तौर पर घोषणा की।

विज्ञापन

फूलबाबू की गिनती जिले के पुराने बसपाइयों में की जाती है। वर्ष 1996 में फूल बाबू ने पहला विधान सभा चुनाव जिले की बीसलपुर विधान सभा से लड़ा था व विजयी हुए थे। भाजपा के गठबंधन से तब प्रदेश में बनी मायावती की सरकार में वह यूपी एग्रो के चेयरमैन बनाए गए थे। इसके अलावा वर्ष 2002 व 2007 में भी वह बसपा टिकट से चुनाव जीते। प्रदेश सरकार में उन्हें कृषि शिक्षा मंत्री व अल्पसंख्यक कल्याण एवं हजराज्यमंत्री (दोनों बार स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में बसपा से हैट्रिक बनाने वाले फूलबाबू का टिकट हाई कमान ने चुनाव से कुछ समय पहले काट दिया।  जिसके बाद फूलबाबू कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इस चुनाव में जिले में भी बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। बाद में पार्टी ने फूलबाबू को फिर बसपा में शामिल कर लिया। करीब छह माह पहले पार्टी के यहां हुए सम्मेलन में फूलबाबू को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र का पार्टी टिकट पर दावेदार घोषित करते हुए पार्टी की ओर से बीसलपुर विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया। जिसके बाद से 2017 के चुनाव की तैयारी भी फूलबाबू ने शुरू कर दी थी। सोमवार सायं अचानक जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने उन्हें हाई कमान के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। हरीराम गौतम ने बताया कि फूलबाबू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा अनुशासनहीनता का आरोप में यह कार्रवाई हाई कमान के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे बसपा से निष्कासित किए जाने की कोई जानकारी नहीं है। पार्टी की ओर से यदि इस तरह की कोई जानकारी दी जाती है तो वह पार्टी सुप्रीमों बहन जी से मुलाकात का समय लेकर उनसे मुलाकात करेंगे। अगर किसी ने उन्हें गुमराह कर यह कार्रवाई कराई होगी तो वह मजबूती के साथ अपना पक्ष उनके समक्ष रखेंगे।
अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed