फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former block chief created ruckus at contractor's house

Pilibhit News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ठेकेदार के घर पर किया हंगामा

Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Former block chief created ruckus at contractor's house
बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एनआई एक्ट मामले में वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किए गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत पर छूटने के बाद देर रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ठेकेदार के घर पर हंगामा किया। इस पर उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया गया।
सदर कोतवाली के गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज गंगवार को कोतवाली पुलिस ने एनआई एक्ट का वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। बाद में बुधवार देर रात उन्होंने कॉलोनी निवासी ठेकेदार के घर पर हंगामा किया।
विज्ञापन

ठेकेदार के पुत्र ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में ले लिया और कोतवाली आ गई। पीड़ित पक्ष भी कोतवाली आ गया। काफी देर तक बातचीत के बाद सपा नेता के माफी मांगने पर दूसरे पक्ष ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि जिस ठेकेदार से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है, उसी से कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed