{"_id":"590dd6454f1c1b2904441600","slug":"formation-of-anti-geo-mafia-task-force-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हुआ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हुआ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 06 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खदेड़े भूमाफिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, चलेगा अभियान
जमीन, तालाब, मकान व सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने एवं नए कब्जों को रोकने के लिए डीएम के नेतृत्व में एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स का गठन किया गया। डीएम ने अवैध कब्जों को चिह्नित कर रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर एंटी भू माफिया टास्कफोर्स का गठन किया जाना था। इसके लिए डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक गांधी सभागार में हुई। इसमें जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता और तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में टास्कफोर्स गठित की गई। जिला स्तरीय टीम में डीएम के अलावा एसपी, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, सिंचाई, विद्युत आदि के अधिशासी अभियंताओं को रखा गया है। वहीं तहसील स्तर पर गठित कमेटी में एसडीएम के अलावा सीओ, इंजीनियरिंग विभागों के सहायक अभियंताओं एवं ईओ को रखा गया है। डीएम ने कहा सरकारी जमीन, स्कूल, मकान, जंगल, तालाब सहित किसी भी प्रकार के कब्जे को मुक्त किया जाएगा। इसके लिए पहले अभियान चलाकर कब्जों को चिह्नित कर रजिस्टर बनाया जाएगा। जिला और तहसील स्तर पर अलग अलग रजिस्टर बनेंगे। इसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पुराने कब्जों के साथ साथ नए कब्जे रोकने का काम भी टास्कफोर्स करेगी। कहीं भी कब्जे की सूचना मिलने पर टीम उसकी जांच करेगी और कब्जा मुक्त करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।