{"_id":"8fc578cc3628d99f6d9f47a40675aaf1","slug":"form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म जमा करने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म जमा करने के लिए हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय को 500 प्राइवेट परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया है। दो दिन पूर्व तमाम प्राइवेट छात्र ऑनलाइन परीक्षा फार्म की फीस जमा करने के बाद महाविद्यालय पहुंचे। बताते हैं कि प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई छात्रों को मैन पावर कम होने की वजह से परीक्षा केंद्र निरस्त करवाने का प्रयास करने की जानकारी देते हुए परीक्षा फार्म जमा करने से इंकार दिया था। गुस्साए परीक्षार्थियों ने गुरुवार को प्राचार्य द्वारा फार्म जमा करने से इंकार करने के विरोध पर नगर में जुलूस निकाल चक्का जाम किया था। धरना देने के साथ प्राचार्य का पुतला भी फूंका था।
इधर, प्राइवेट परीक्षार्थियों ने शनिवार सुबह से महाविद्यालय परिसर में शोरशराबा करना शुरू कर दिया। जानकारी पर एसडीएम एपी श्रीवास्तव महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने परीक्षार्थियों से वार्ता की और उन्हें फार्म जमा कराने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद एसडीएम ने प्राचार्य को फार्म जमा करने के निर्देश दिए। जिसके बाद फार्म जमा करने का कार्य शुरू किया गया। दो काउंटरों पर फार्म जमा किए गए। इस दौरान सीओ सुवेग सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
परीक्षा फार्म जमा करने का अंतिम मौका आज
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा फार्म जमा करने वाले प्राइवेट परीक्षार्थियों का तांता लगा रहा। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि दस जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में दो जनवरी से प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने का कार्य शुरू किया गया था। महाविद्यालय में प्राइवेट परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को नौ काउंटर लगाकर परीक्षा फार्म जमा किए गए थे। इधर शुक्रवार को भी महाविद्यालय में परीक्षा फार्म जमा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब दस बजे से आठ काउंटरों पर परीक्षा फार्म जमा करने का कार्य शुरू किया गया। परीक्षा फार्म जमा करने के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब आठ हजार प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाफार्म जमा करने की तिथि दस जनवरी निर्धारित की गई है।