फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forgot to deposit the loan taken from the bank, in-charge DPRO issued notice

Pilibhit News: बैंक से लोन लेकर जमा करना भूले, प्रभारी डीपीआरओ ने जारी किया नोटिस

Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Forgot to deposit the loan taken from the bank, in-charge DPRO issued notice
पीलीभीत। सहकारी बैंक से लोन लेने के बाद भी किश्तें अदा न करने पर प्रभारी डीपीआरओ ने दो सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। तीन दिनों के भीतर लोन की किश्त जमा न करने पर उनके वेतन से भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक बीसलपुर व मरौरी ब्लॉक के सफाई कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सहकारी बैंकों से कई वर्ष पूर्व ऋण लिया था। लोन लेने के बाद कुछ समय तक दोनों कर्मचारियों ने बैंक की किश्त अदा की, लेकिन पिछले कई साल से यह कर्मचारी बैंक लोन की किश्त जमा नहीं कर रहे है। बैंक कर्मचारियों ने कई बार इसको लेकर संबंधित कर्मचारियों को रिमांइडर देकर बैंक के लोन जमा कराने की मांग की। इसके बाद भी उन्होंने जमा नहीं किया।
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी बैंक के कर्मचारियों की ओर से डीपीआरओ कार्यालय में की गई। डीपीआरओ कार्यालय में मामला पहुंचने पर दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों कर्मचारी बैंक से लिए गए लोन की किश्त को तीन दिनों के अंदर जमा करें। ऐसा न करने की स्थिति में बैंक लोन की किश्तें दोनों कर्मचारियों के खाते से काटी जाएगी। प्रभारी डीपीआरओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बैंक लोन की किश्त जमा न करने वाले दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द भुगतान न करने पर उन पर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed