फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest workers start monitoring the tiger that killed the farmer in Pilibhit

Pilibhit News: किसान की जान लेने वाले हमलावर बाघ की निगरानी शुरू, वनकर्मियों ने जंगल में लगाए चार कैमरे

Sat, 06 Jan 2024 05:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैनी दीपनगर में शुक्रवार को बाघ ने हमलाकर एक किसान को मार डाला था। इस घटना से इलाके में दहशत है। अफसरों के निर्देश पर वन कर्मियों ने घटनास्थल से लेकर जंगल क्षेत्र में चार कैमरे लगाए हैं, जिससे हमलावर बाघ की निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Forest workers start monitoring the tiger that killed the farmer in Pilibhit
जंगल में कैमरे लगाते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गांव पुरैनी दीपनगर में किसान की मौत के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन ने सर्तकता बढ़ा दी है। चार कैमरे लगाकर बाघ पर नजर रखने के साथ टीमों को भी लगाया गया है। शनिवार को किसान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक बाबूराम पासवान ने किसान के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन


कलीनगर क्षेत्र के गांव पुरैनी दीपनगर में शुक्रवार को जंगल से सटे इलाके में खेत पर फसल की सिंचाई करते समय बाघ ने किसान स्वरूप सिंह पर हमला कर दिया था। मुंह में दबाकर जंगल के अंदर खींच ले जाकर मार दिया था। हमले के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया था। रेंजर के लिखित आश्वासन देने पर ग्रामीण माने थे। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


मृतक का छोटा पुत्र गुरप्रीत घर पहुंच गया। बहनोई जसविंदर सिंह ने मुख्याग्नि दी। शनिवार को विधायक बाबूराम पासवान भी गांव पहुंचे। परिजन से बातचीत कर मदद करने का भरोसा दिया। इधर, अफसरों के निर्देश पर हमलावर बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई। हमले वाले स्थान से लेकर जंगल क्षेत्र तक चार कैमरे लगवाए गए हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि बाघ की कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों को जाल लगाकर किया सुरक्षित
पुरैनी दीपनगर गांव की सीमा में जंगल के नजदीक ही कॉलोनी बसी है। ऐसे में हमले की घटना के बाद बाघ की सक्रियता के मद्देनजर जंगल की दिशा में घरों के बाहर जाल लगाया गया है। निगरानी में जुटी टीम गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रेंजर ने अंतिम संस्कार के लिए दी 20 हजार की राशि
बाघ हमले में किसान की मौत के मामले में पीटीआर प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार की मदद की गई। महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने टीम के साथ गांव पहुंचकर परिजन से मुलाकात कर मदद धनराशि सौंपी। वैसे बाघ हमले की घटना के बाद अंतिम संस्कार के लिए दस हजार की मदद की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed