फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forest katarua

मानसून क़े साथ ही जंगल में कटरुआ बीनने वाले ग्रामीण सक्रिय

Sat, 06 Jul 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
forest katarua
पीलीभीत। मानसून के सक्रिय होते ही जंगल में कटरुआ बीनने वाले ग्रामीणों की घुसपैठ शुरू हो गई है। वनकर्मियों की सख्ती और वन्यजीवों से खतरा होने के बावजूद जंगल से सटे गांवों के लोग जानजोखिम में डालकर जंगल में कटरुआ बीनने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को महोफ और माला रेंज के जंगल क्षेत्र में कटरुआ बीन रहे चार ग्रामीणों को वनकर्मियों ने पकड़ लिया। उनके पास से एक-एक किलो कटरुआ भी बरामद किया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही टाइगर रिजर्व के जंगलों में धरती का फूल जो कि साल की जड़ में होता है जिसे कटरुआ भी कहते हैं की पैदावार शुरू हो जाती है। इसके चलते जंगल से सटे इलाके के ग्रामीण एकत्र होकर चोरी छिपे जंगल में प्रवेश कर कटरुआ बीनते हैं। पूर्व में जंगल क्षेत्र में कटरुआ बीनते समय ग्रामीण बाघ और भालू के शिकार भी हो चुके हैं। इधर, बरसात शुरू होते ही एक बार फिर कटरुआ बीनने वाले ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव की स्थित को रोकने के लिए अफसर गंभीर हो गए है। इसके लिए अफसरों ने सभी रेंजों में पत्र जारी कर कटरुआ बीनने वाले पर सख्त कार्रवाई करने के साथ उनको जंगल में प्रवेश न करने की चेतावनी देने के निर्देश जारी किए है। अफसरों की सख्ती के बाद रेंज के जिम्मेदार भी सतर्क हो गए है। शुक्रवार को महोफ व माला रेंज के जंगल क्षेत्र में कटरुआ बीनते चार ग्रामीणों को पकड़ लिया गया। उनके पास से एक-एक किलो कटरुआ भी बरामद किया गया। विभागीय कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि शुक्रवार को न्यूरिया क्षेत्र के नरवीर, मेवाराम व रामवीर निवासी मल्लपुर खजुरिया, तिलकराम निवासी ग्राम पंडरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों को जंगल में प्रवेश न करने की कड़ी चेतावनी दी जा रही है। वनकर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed