फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest Inspector of Mahof Range missing since last three years, notice issued

Pilibhit News: तीन बरस से गायब है महोफ रेंज का वन दरोगा, नोटिस जारी

Sun, 31 Dec 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Forest Inspector of Mahof Range missing since last three years, notice issued
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में तैनात एक वन दरोगा सितंबर 2021 से बिना किसी सूचना के गायब है। इसके बारे में विभाग को भी जानकारी नहीं है। डीएफओ ने अब वन दरोगा को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि सात दिनों में जवाब न आने पर सेवा से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में तैनात वन दरोगा जिला शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह का अधिकारियों को कुछ पता नहीं है। वह सितंबर 2021 से बिना किसी सूचना के गायब हैं। जब वह ड्यूटी पर नहीं आए तो अधिकारियों ने उनको करीब पांच माह पहले निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्हें सामाजिक वानिकी प्रभाग से अटैच कर दिया गया। इसके बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में अब डीएफओ ने वन दरोगा के घर के पते पर नोटिस भेजा है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया अंतिम नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी न आने पर वन दरोगा की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed