फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest guard's body found in the house, family members expressed fear of murder

आवास में मिला वन रक्षक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Forest guard's body found in the house, family members expressed fear of murder
पीलीभीत। पीटीआर के जंगल की माला रेंज में तैनात वनरक्षक राम प्रकाश की उनके आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

माला रेंज में दो साल से तैनात वन रक्षक 50 वर्षीय राम प्रकाश शाहजहांपुर के गांव ऊंचा गांव के निवासी थे। बुधवार शाम को रोजाना की तरह रिछोला चौकी के पास सरकारी आवास में सोने चले गए। वह आवास में अकेले रहते थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर रेंजर राम जी ने रिछोला चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो राम प्रकाश का शव संदिग्ध अवस्था में शव नल के पास पड़ा था। उनकी नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामप्रकाश नल के पास फिसलकर गिर गए और उनका सिर दीवार से टकरा गया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आने से मौत की होने बात कही। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि रामप्रकाश का मौत फिसलकर सिर दीवार में लगने से होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed