फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest department's daily wage earners went on strike, tourism affected

हड़ताल पर गए वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी, पर्यटन प्रभावित

Thu, 30 Dec 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Forest department's daily wage earners went on strike, tourism affected
बराही रेंज कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। वेतन की मांग को लेकर बुधवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सभी पांच रेंज कार्यालय के परिसर में धरना दिया। इसके चलते पर्यटन पूरी तरह प्रभावित हो गया। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने रेंज कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठे कर्मचारियों को जल्द ही वेतन दिलाने का मौखिक आश्वासन दिया, लेकिन लिखित आश्वासन पर अड़े कर्मचारियों ने अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ, बराही समेत पांच रेंजों में करीब तीन सौ दैनिक वेतन वन कर्मचारी तैनात हैं। पिछले 13 माह से इन कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल सका। इसको लेकर कर्मचारी लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में 29 नवंबर, 7 दिसंबर को डिवीजन मुख्यालय पर धरना भी दिया गया। इसके बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लेते हुए बुधवार को पांचों रेंज कार्यालयों में धरना दिया। महोफ और बराही रेंज समेत अन्य रेंज कार्यालय पर भी कर्मचारी एकत्र हुए। शांतिपूर्वक धरना पर बैठे कर्मचारियों को मांग को सुनने के लिए के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी रेंज कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मौखिक रूप से कहा कि वेतन न मिलने की पीड़ा को समझ रहे हैं। वेतन जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन धरने पर बैठे कर्मचारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद बात नहीं बन सकी। दैनिक वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन स्वरूप ने बताया कि 13 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे दैनिक वेतनभोगी परेशान है। कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया। बृहस्पतिवार को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर समस्त कर्मचारी एकत्र होकर धरना देंगे।
विज्ञापन

बुकिंग काउंट पर जिम्मेदारी संभालते हैं कर्मचारी
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पर्यटन पर पड़ा। चूका बीच जाने वाले सैलानियों का बुकिंग काउंटर मुस्तफाबाद स्थित गेस्ट हाउस पर है। यहां दैनिक वेतन कर्मचारी ही जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके अलावा चूका बीच के तीन नंबर प्रवेश गेट पर भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की तैनाती रहती है। हड़ताल पर रहने से पर्यटन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सैलानियों की सुबह से ही आमद होने लगी थी लेकिन हड़ताल पर होने के चलते एंट्री प्वाइंट पर ताले लटके थे। इसको देखते हुए क्षेत्रीय वन दरोगा और वन रक्षक जिम्मेदारियों को संभालने बैठे। महोफ रेंजर पियूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से पर्यटन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed