{"_id":"678c01d00726f4ed6d0494fa","slug":"forensic-team-arrived-from-lucknow-recreated-the-scene-of-encounter-with-terrorists-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129218-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लखनऊ से पहुंची फोरेंसिक टीम, आतंकियों से मुठभेड़ का रि-क्रियेट किया सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लखनऊ से पहुंची फोरेंसिक टीम, आतंकियों से मुठभेड़ का रि-क्रियेट किया सीन
Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में घटना स्थल पर सीन क्रीएट करती जांच टीम। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाली सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाश भाग रहे थे और इनके पीछे पुलिस की गाड़ियां लगी थीं। थोड़ी दूर जाने पर पुलिस ने बाइक सवार आतंकियों की घेराबंदी की। कुछ इसी तरह से सीन को रि-क्रियेट कर लखनऊ से पूरनपुर पहुंची फोरेंसिक टीम ने करीब 26 दिन पूर्व हुई खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ मामले की जांच की।
फोरेंसिक टीम ने वरिष्ठ उप निदेशक अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने की घटना का रीक्रियेशन किया। इस दौरान एसपी अविनाश पांडेय और मुठभेड़ में शामिल पुलिस, एसओजी की टीम मौजूद रही। करीब डेढ़ घंटे तक घटना स्थल के समीप रीक्रियेशन चला। राहगीर और आसपास के लोग असमंजस में रहे।
पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने वाले तीनों खालिस्तानी आतंकियों को पंजाब और पीलीभीत पुलिस ने 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
विज्ञापन
तीनों आतंकवादी 20 दिसंबर की शाम नगर के असम हाईवे स्थित हरजी होटल में आकर रुके थे। पूरनपुर के होटल में ठहराने में उनकी मदद गांव गजरौला जप्ती निवासी जसपाल सिंह सनी ने इंग्लैंंड से आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू का फोन आने पर की थी। पुलिस ने जसपाल सिंह सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 28 दिसंबर को चालान किया था।
बाद में तीन दिन के लिए कस्टडी रिमांड में लेकर गांव के समीप उसके छिपाए गए मोबाइल को बरामद किया था। घटना की मजिस्ट्रीयल जांच चल रही है। मुठभेड़ की दर्ज रिपोर्ट की विवेचना बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला कर रहे हैं। विवेचक ने मुठभेड़ में प्रयोग किए गए पुलिस के आठ हथियारों के अलावा पंजाब पुलिस की दो एके 47, एक पिस्टल और आतंकवादियों के दो एके-47 और दो ग्लाक पिस्टल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था।
शनिवार को लखनऊ से वरिष्ठ उप निदेशक अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आई फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुंचकर मुठभेड़ का रीक्रियेशन किया। इसमें मुठभेड़ के दौरान की स्थिति, भागते समय किस स्थान पर आतंकियों की बाइक गिरी थी। पीछा कर रही पुलिस की गाड़ियां किन स्थानों पर रुकीं। आतंकवादी किधर भागे, किस स्थान से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग आदि की गहनता से जांच की।