{"_id":"62b21576a52aff076107b68a","slug":"force-left-for-rampur-by-election-sp-taught-discipline-lesson-pilibhit-news-bly4890297181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के उपचुनाव में जाने से पहले एसपी ने फोर्स को पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के उपचुनाव में जाने से पहले एसपी ने फोर्स को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रामपुर में लोकसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए मंगलवार को फोर्स भेजा गया। फोर्स के रवाना होने से पहले एसपी दिनेश कुमार पी ब्रीफ करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण कराने और अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। 19 बसों से पुलिस के जवानों को रवाना किया गया है।
पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी ने लोकसभा उपचुनाव से वहने पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की। जिसमें पार्टियों को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन ग्राउंड में एकत्र किया गया। एसपी ने चुनाव आयोग के दिशा निदेर्शों की जानकारी देते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करें। ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कराई की जाएगी। ब्रीफिंग के बाद फोर्स को रोडवेज की 19 बसों से रवाना कर दिया गया।
एक दिन पहले भेजे थे होमगार्ड जवान
- रामपुर में लोकसभा उप चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 200 होमगार्ड जवान रविवार को भेजे गए। होमगार्ड जिला कमांडेंट अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि जवानों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश देकर भेजा गया। चुनाव कराने के बाद 23 जून की शाम तक जवानों की वापसी जाएगी।
विज्ञापन
रोडवेज की 24 बसें कम, दिक्कत बढ़ेगी
रामपुर में चुनाव कराने के लिए परिवहन निगम से 24 बसों को लिया गया है। पांच बसें रविवार को होमगार्ड जवानों के लिए ली गईं। जबकि सोमवार को 19 बसों को पुलिस लाइन मंगाया गया। रोडवेज के एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि 24 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। इससे कुछ रूटों पर बसों की संख्या कम जरुर हुई है, मगर यात्रियों की सुविधा के अनुसार मौजूद बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।