{"_id":"572f75dc4f1c1b71275ce506","slug":"for-the-arrival-of-gm-the-preparations-tested-drm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के आगमन के लिए डीआरएम ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के आगमन के लिए डीआरएम ने परखीं तैयारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के नवागत डीआरएम निखिल पांडेय रविवार को टीम के साथ पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन के निरीक्षण के साथ ब्राडगेज के कार्योें की प्रगति जानी और बाद में मझोला और टनकपुर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
15 मई से टनकपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस मार्ग की ट्रेनें बंद होने से उत्पन्न स्थिति एवं होने वाले कार्यों की स्थिति का आकलन करने सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा गोरखपुर से यहां पहुंच रहे हैं। वह पीलीभीत के साथ मझोला, खटीमा और टनकपुर भी जाएंगे। जीएम के आगमन से पूर्व रविवार को सुबह दस बजे डीआरएम मंडलीय अधिकारियों की टीम के साथ सड़क मार्ग से पीलीभीत पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद कैरेज की स्थिति देखी। इस दौरान स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का नक्शा देखकर उन्होंने स्थिति को समझा। एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को भी स्थानांतरित करने पर चर्चा की, लेकिन अन्य अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने इसे फिलहाल पीलीभीत में ही रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने स्टेशन नंबर 3-4 पर सफाई व्यवस्था ठीक कराने, भोजनालय में दो पंखे और लगवाने, टंकी की टोटियों को ठीक कराने के निर्देश दिए। पीलीभीत का निरीक्षण करने के बाद व मझोला, टनकपुर की ओर रवाना हो गए। उनके साथ सीनियर डीएन जवाहर राम, सीनियर डीसीएम सीएल शाह, कमांडेंट एसकेएस राठौर, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक साजिद मियां, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार, सीएचआई एसके कमल, वाणिज्य निरीक्षक एके वर्मा सहित कई अधिकारी थे।
मझोला। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन बंद होने के बाद की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद अभियंताओं से स्टेशन पर होने वाले कार्य और प्लेटफार्म निर्माण आदि की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मझोला में ट्रेनों के स्टापेज के साथ क्रासिंग की सुविधा देने के हिसाब से स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।