फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Footpaths outside private hospitals have become vehicle stands, there is daily traffic jam

Pilibhit News: निजी अस्पतालों के बाहर फुटपाथ बने वाहन स्टैंड, रोज लग रहा जाम

Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Footpaths outside private hospitals have become vehicle stands, there is daily traffic jam
शहर के स्टेडियम मार्ग पर सड़क के फुटपाथ के दोनों ओर खड़ी कारें। संवाद - फोटो : संवाद
पीलीभीत। निजी अस्पतालों के पास स्वयं की पार्किंग न होने से सड़कों के दोनों ओर बने फुटपाथ ही वाहन स्टैंड बन गए हैं। इससे स्टेडियम मार्ग व नई बस्ती चौराहे के पास अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम मार्ग पर निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इन अस्पतालों में सबसे अधिक भीड़ होती है। इन अस्पतालों के बाहर निजी एंबुलेंस संचालक अपने वाहनों को फुटपाथ पर खड़ा करते हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व उनके तीमारदारों के वाहन भी इस फुटपाथ पर ही वाहन को खड़ा कर रहे हैं। आलम यह है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। ऐसे में जब कोई नया मरीज यहां उपचार के लिए वाहन से पहुंचता है, तो वह अपना वाहन सड़क पर खड़ा करता है। इससे सड़क और संकरी हो जाती है। इससे यहां जाम की स्थिति बनती है। यह स्थिति दिन में तीन से चार रोजाना बनती है। स्कूली बच्चों की छुट्टी होने पर यहां दोपहर में रोजाना जाम लगता है। टीएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर कार्रवाई पर भी अमल किया जा रहा है। जल्द ही अस्थाई पार्किंग को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

------------
फोटो: 02
राहगीरों को निकलने में होती परेशानी
नई बस्ती चौराहे के पास भी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इस अस्पताल के पास पार्किंग के नाम पर जगह शायद कागजों में ही सिमट गई। पार्किंग फुटपाथ पर ही बाइक व अन्य वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इस चौराहे के पास दो कॉलेज सहित एक महाविद्यालय के बच्चों का आना-जाना रहता है। ऐसे में यहां दिन में कई बार जाम लगता है। इससे राहगीरों को निकलने में काफी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नियमावली महज कागजी कार्रवाई तक ही सिमटी, अफसर बेखबर
किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम आदि बनाने के लिए सभी मानकों को पूरा कराने का दावा किया जाता है। जिससे अन्य लोगों के लिए असुविधा न हो। इसके बावजूद पार्किंग के नाम किस नियमावली के अंतर्गत स्वीकृत दी गई। यह भी अफसरों को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। जबकि अधिकांश अस्पतालों में पार्किंग के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है।

शहर के स्टेडियम मार्ग पर सड़क के फुटपाथ के दोनों ओर खड़ी कारें। संवाद

शहर के स्टेडियम मार्ग पर सड़क के फुटपाथ के दोनों ओर खड़ी कारें। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed