बीसलपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर में पैदल मार्च निकाला और तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों ने एसडीएम दफ्तर में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को दोपहर में ईदगाह चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में आए और प्रदर्शन किया। इस मौके पर सौंपे गए ज्ञापन में कोलकाता की महिला डॉक्टर के हत्यारोपी, बिहार में हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों, बहराइच के शीबा के हत्यारोपियों, मेरठ की दो साल की बच्ची और महाराष्ट्र के बदलापुर में दो साल की बच्ची के हत्यारोपियो को फांसी दिए जाने की मांग की गई। संवाद