फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Following the opening of Madotanda

माधोटांडा ब्लाक का हुआ उद्घाटन

Sat, 31 Dec 2016 11:12 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Following the opening of Madotanda
ब्‍ललाक का उद्घ्‍ााटन
पूरनपुर ब्लाक को विभाजित कर हाल ही में बनाए गए माधोटांडा ब्लाक का भव्य समारोह के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने फीता काट कर उद्घाटन किया। समारोह में मौजूद डीएम मासूम अली सरवर ने इसे सरकार की ओर से लोगों को नये साल का तोहफा बताया। कहा कि नए साल के पहले दिन से ब्लाक के कामकाज अब माधोटांडा में ही होंगे। 
विज्ञापन

जनता जूनियर हाई स्कूल में हुए समारोह में एकत्र लोगों में नए ब्लाक बनने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिपं अध्यक्ष आरती महेंद्र ने जब फीता काट इस नये ब्लाक का शुभारंभ किया तो भीड़ ने काफी देर तक तालियों से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर आरती महेंद्र ने कहा कि क्षेत्र को लोगों को यह तोहफा दिलवाने में विधायक पीतमराम का योगदान रहा है। 
विज्ञापन

समारोह में डीएम मासूम अली ने ब्लाक कार्यालय का शुभारंभ होने के बाद नए साल के पहले दिन से कार्य शुरू होने की बात कहकर इसे नए साल का तोहफा बताया। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, परियोजना निदेशक बीआर भास्कर, एसडीएम जितेंद्र बहादुर सिंह, बीडीओ सतीश कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख के ससुर और सपा नेता जरनैल सिंह जैली, प्रधान किरन सिहं, सुखदीप सिंह लाडी, मुन्ने मियां अंजाना, राममूर्ति सिहं, धनीराम कश्यप, मुनेन्द्र पाल सिंह, शराफत अली, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामाधार पांडेय, मिजाजुद्दीन, रामऔतार हिटलर, आशीष कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह,  पिंकी सिंह, सत्यपाल शर्मा आदि थे। समारोह का संचालन निर्भय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed