फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Following major election Vote today

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान आज

Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Following major election Vote today
तमाम प्रयासों के बाद भी जिले के तीन ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। इसमें पूरनपुर में छह, बीसलपुर में तीन और बरखेड़ा ब्लाक मेें दो प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले के लिए आज वोट पड़ेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तीनों ब्लाकों में तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन में मरौरी, ललौरीखेड़ा, बिलसंडा और अमरिया में एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था, जबकि पूरनपुर में सात, बीसलपुर में तीन और बरखेड़ा में दो नामांकन होने हुए थे। शनिवार को इनमें केवल पूरनपुर से एक नामांकन वापस हुआ। इससे अब इन तीनों ब्लाकों में रविवार (आज) सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित होगा। सभी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मासूम अली सरवर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन


भारी रहेगा महिलाओं का पलड़ा
आरक्षण के हिसाब से जिले में ब्लाक प्रमुख के सात पदों में यूं तो मात्र तीन पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन नामांकन और नाम वापसी के बाद जो स्थिति बनी है उसके हिसाब से पांच पदों में महिला ब्लाक प्रमुख रहेंगे, जबकि मात्र दो ब्लाक क्रमश: मरौरी और ललौरीखेड़ा में पुरुष ब्लाक प्रमुख बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 मतदाताओं ने मांगे सहायक
तीन ब्लाकों में होने वाले प्रमुख चुनाव के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 447 मतदाताओं को करना है। इनमें से 300 मतदाताओं ने मतदान के लिए एडीएम कार्यालय में आवेदन कर सहायक रखने की अनुमति मांगी है। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पात्रों मतदाताओं को सहायक उपलब्ध कराए जाएंगे।



सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू ने छोड़ा मैदान
पूरनपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू पूनम यादव ने अपना नामाकंन वापस ले लिया है। अब चुनाव में छह प्रत्याशियों में मुकाबला होगा, जिनके चुनावी भाग्य का फैसला 274 बीडीसी सदस्य करेंगे। चुनाव अधिकारी/ कृषि उपनिदेशक एके सिंह ने बताया कि एक नामांकन वापस हुआ है। अब रविवार को छह लोगों के लिए मतदान कराया जाएगा।
बीसलपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए कराए गए तीन में से कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ है। रविवार को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed