फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fog stopped the speed... vehicles crawled on the highway, cold wave also troubled

Pilibhit News: कोहरे ने रोकी रफ्तार... हाईवे पर रेंगे वाहन, शीतलहर ने भी सताया

Mon, 15 Jan 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed... vehicles crawled on the highway, cold wave also troubled
शहर में रविवार को आसमान में छाया धना कोहरा । संवाद
पीलीभीत। शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद रविवार को एकदम मौसम पलट गया। सुबह से ही घना कोहरा रहा जो दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद तेज हवाओं ने मौसम को और सर्द कर दिया। पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन

रविवार को मौसम बिलकुल बदला रहा। सुबह से ही घने कोहरे ने पूरी तरह तराई को चपेट में ले लिया था। कोहरा लगातार बढ़ता गया। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर तक कोहरा ऐसा ही बना रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्य ने दर्शन दिए तो लोगों की उम्मीद बढ़ी कि अब मौसम साफ हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बादलों ने सूर्य को ढक लिया। इससे एकाएक धुंध और बढ़ गई। ठंडी हवा के चलने से मौसम और बिगड़ गया। गलन बढ़ने से लोगों की कंपकपी नहीं थमी। पूरे दिन लोग आग के इर्द-गिर्द ही बैठे रहे। मौसम के बदलाव का जनजीवन पर खासा असर देखा गया। ठंड के चलते लोग दिहाड़ी पर भी नहीं जा सके। रिक्शा चालक भी मौसम खुलने का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अभी ऐसा ही रहेगा मौसम
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 14.1 तो न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शनिवार की अपेक्षा कुछ बढ़ा हुआ था। शनिवार को अधिकतम तापमान 13.8 तो न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर के चलते मौसम में काफी ठंडक रही। अभी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

शहर में रविवार को आसमान में छाया धना कोहरा । संवाद

शहर में रविवार को आसमान में छाया धना कोहरा । संवाद

शहर में रविवार को आसमान में छाया धना कोहरा । संवाद

शहर में रविवार को आसमान में छाया धना कोहरा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed