फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fog stopped in the morning, the speed of vehicles dominated the sunshine in the afternoon

सुबह में कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार दोपहर में खिली धूप पर हावी रही गलन

Sat, 02 Jan 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped in the morning, the speed of vehicles dominated the sunshine in the afternoon
पीलीभीत। बीते साल के आखिरी दिन चली शीतलहर का असर नववर्ष के पहले दिन भी दिखाई दिया। सुबह से कोहरा और बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा चलने पर धूप बेसर रही। शाम को ठंड और बढ़ गई। फिर कोहरा भी आने लगा। इससे हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार थमी रही। पूरे सप्ताह इसी तराह से मौसम में ठंडक बने रहने और बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का तराई क्षेत्र में खासा असर है। इससेे गलन बढ़ गई है। 31 दिसंबर को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। वहीं साल 2021 केे पहले दिन भी ठिठुरन बनी रही। शुक्रवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो घना कोहरा छाया था। बादल के बीच बर्फीली हवा चल रही थी। सड़क पर वाहन रेंग रहे थे। आलम यह था कि चंद कदम दूरी का भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। बर्फीली हवा गलन बरकरार रखे थे। फिर तेज हवा हुई तो कोहरा और बादल छंटने लगे। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों ने राहत महसूस की। एक बजे तक धूप खिल गई थी, लेकिन उसका असर एक दिन पूर्व की भांति कम ही रहा। धूप में लोग राहत पाने के लिए बैठे तो मगर गलन आफत बनी रही। घरेलू कामकाज निपटाने में जरूर महिलाओं को कुछ राहत हो गई। शाम चार बजे के बाद शीतलहर चलने लगी। फिर कोहरा भी बढ़ा और गलन भी मुसीबत बनी रही।
विज्ञापन

साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी आने वाले एक सप्ताह में बादल और ठिठुरन बनी रहेगी। बारिश के भी आसार हैं। इसके बाद ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed