फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fog prevailed in the morning, sunshine brought relief after noon

सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर बाद निकली धूप ने दी राहत

Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning, sunshine brought relief after noon
पीलीभीत। दो दिन से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह कोहरे की चादर ने ढक लिया। इससे लोगों की ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। शाम को फिर ठंड ने अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

दिसंबर के शुरुआत में मौसम मिला जुला रहा। मगर दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंड ने पांव पसार लिए। दो दिन पहले देर शाम गिरे कोहरे ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। शाम को कुछ देर के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए। शाम से ही कोहरे ने ढकना शुरू कर दिया। आलम यह था कि दस मीटर दूर तक का दिखाई नहीं दे रहा था। गुरुवार को सुबह भी कोहरे की चादर छाई रही। राहगीरों का भी ठिठुरते हुए आना जाना हुआ। दोपहर तक कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। जहां तहां लोग धूप सेंकते नजर आए। इसके बाद शाम होते ही ठंड ने फिर पांव पसारने शुरू कर दिए। अंधेरा होते ही ठंड ने पूरी तरह आगोश में ले लिया। लोग गर्म कपड़ों में पैक होकर घरों से निकले। वहीं चौराहों पर लोग अलाव के पास बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed