फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flyover construction will start from new year at Assam intersection

Pilibhit News: नए साल के पहले दिन असम चौराहे पर शुरू हो जाएगा फ्लाईओवर का काम, लगवाए साइनबोर्ड

Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Flyover construction will start from new year at Assam intersection
असम चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए लगाएं गये साइन वोर्ड। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य नए साल से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाकर साइनबोर्ड लगवाए गए हैं, ताकि निर्माण स्थल पर वाहनों का प्रवेश रोका जा सके।
विज्ञापन

जाम और भीड़ से निजात दिलाने के लिए असम चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी मिली थी। अगस्त से इसकी प्रक्रिया चल रही है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने निर्माण के लिए जद में आने वाले अतिक्रमण को चिह्नित किया था। अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सभी से बात की थी। सभी कवायद पूरी होने के बाद प्लांट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

अब काम को गति देना है। इसके लिए असम चौराहे पर सड़क किनारे संपर्क रोड बनाने के लिए स्थान को सुरक्षित करते हुए साइनबोर्ड लगाए हैं। हालांकि अभी बांसुरी चौराहा के पास काम शुरू नहीं किया गया है, लेकिन तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि नए साल से काम को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी लागत से यह शुरू हो रहे कार्य
99.52 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर और हरदोई ब्रांच की नहर पर 27.41 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाना है। असम चौराहे पर 650 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इसकी दोनों साइड में 210-210 मीटर का संपर्क मार्ग बनेगा।

असम चौराहे पर फ्लाईओवर के लिए साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। यहां का अतिक्रमण पहले हटाया गया था। खोदाई के साथ वहां पर साइड रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। -शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed