{"_id":"65d4f91bec6f86f7f40e7d84","slug":"flyover-65-percent-work-completed-girders-are-now-being-laid-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112320-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर : 65 फीसदी कार्य पूरा, अब रखे जा रहे गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर : 65 फीसदी कार्य पूरा, अब रखे जा रहे गर्डर
विज्ञापन
निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर रखे जा रहे गार्डर। संवाद
पीलीभीत। असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम ने तेजी पकड़ ली है। जून तक काम पूरा होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था लगी हुई है। अब तक 65 प्रतिशत काम पूरा करा दिया गया है। इस समय दिन-रात गर्डर रखने का काम किया जा रहा है।
शहर के बाहरी इलाके में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर की मंजूरी दी गई थी। इसके लिए 99.52 करोड़ रुपये जारी किया गया। इसके बाद असम चौराहे पर 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण दो साल पहले शुरू किया गया।
पहले काम में अतिक्रमण रोड़ा बना, इसके बाद बिजली की लाइन बीच में आने से काम गति नहीं पकड़ सका। बिजली की लाइन को हटाया गया तो काम ने भी तेजी पकड़ ली। अब पिलर का काम पूरा होने के बाद बरेली की ओर से गर्डर रखने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उधर, पूरनपुर की ओर शेष पिलर के काम को पूरा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जून तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर तरुन बनर्जी ने बताया कि 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। टाइगर तिराहा से असम चौराहे की ओर गर्डर रखने का काम किया जा रहा है। इसे भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।