फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flute player Rajendra Prasanna enthralled everyone with the flute's voice waves

बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी की स्वर लहरियों से सभी का मनमोहा

Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Flute player Rajendra Prasanna enthralled everyone with the flute's voice waves
जेएमबी इंस्टीट्यूट में बांसुरी वादन करते राजेंद्र प्रसन्ना। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। स्पिक मैके संस्था के तत्वावधान में शहर के दो कॉलेजों में बांसुरी वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी की स्वर लहरियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

जेेएमबी इंस्टीट्यूट में बुधवार को राष्ट्रीय संस्था स्पिक मैके के तत्वावधान में बांसुरी वादन कार्यक्रम हुआ। ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना मुख्य वादक के रूप में रहे। बांसुरी वादक के साथ स्पिक मैके के जिला समन्वयक संजीव पाराशरी, इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता, अधिशासी निदेशक संजय गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के जिला समन्वयक ने कहा कि स्पिक मैके संस्था का मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ते युवाओं के भीतर भारतीय संस्कृति की अलख जगाए रखना है। कार्यक्रम समन्वयक राजवीर सिंह, नरेंद्र मोहन सक्सेना, डॉ ज्योति बाला, डा. एनके बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरहा स्थित लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेड्री स्कूल में भी बांसुरी वादन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम पुलकित खरे ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आए लोगों का विद्यालय की सचिव नीना मोदी ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल, अनिल मोदी, डॉ. पीयूष अग्रवाल, पुष्पा सिंह, रंजीत सैैहमी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed