फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   flower show

पुष्प प्रदर्शनी में बिखरी फूलों की छटा

Sun, 22 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 22 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
flower show
पूरे दिन चली प्रदर्शनी में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। उपाधि कॉलेज रोड निवासी हर्षित सिंह को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। किंग ऑफ रोज प्रतियोगिता में पुष्प इंस्टीट्यूट और क्वीन ऑफ रोज में प्रसून अग्रवाल अव्वल रहे। विजयी प्रतिभागियों को डीएफओ (सामाजिक वानिकी) आदर्श कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

हॉबिज हैरिटेज इंडिया क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किया। पूरे दिन पुष्प एवं पर्यावरण प्रेमियों ने यहां पहुंचकर आनंद उठाया। सामाजिक कार्यों पर मीडिया कवरेज को भी प्रदर्शित किया गया। पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में 12 लॉन को भी शामिल गया गया था। लॉन के प्रतीक अग्रवाल को प्रथम, डॉ. हरीश सचान को द्वितीय और लक्ष्मी जायसवाल को तृतीय स्थान मिला। बोनज़ाई प्रतियोगिता में डीपी सिंह, हर्षित सिंह और लक्ष्मी जायसवाल, सीजनल फ्लावर में पुष्प इंस्टीट्यूट, पद्मा चंद्रा तथा डॉ. एससी सचान, बंच फ्लावर प्रतियोगिता में पद्मा चंद्रा, अंकुर सैनी व शीतलराम, विभिन्न प्रकार के सामान्य पौधे में डीपी सिंह, हरमेश संधू और सागर धमेजा, औषधीय पौधे प्रतियोगिता में संजय सिंह, डॉ. रेनू सक्सेना व वीरेंद्र कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसके अलावा कैक्टर्स प्रतियोगिता में हर्षित सिंह ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया जबकि आयुष शम्शा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इन लोगों का रहा सहयोग
कलीम अतहर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर सर्वेंद्र सिंह, पुष्प इंस्टीट्यूट के एमडी एसपीएस संधू, अश्वनी अग्निहोत्री, दिनेश साहनी, राजीव शुक्ला, राजेश राय हांडा, डॉ. हरीशंकर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह कंग, अमिताभ अग्निहोत्री, अवंतिका सिंह, जिब्रान समीर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल का बोनजाई रहा आकर्षण
पुष्प प्रदर्शनी में हर्षित सिंह के 30 वर्ष पुरानी बरगद की बोनजाई को काफी सराहा गया। विभिन्न प्रकार के सामान्य पौधों की प्रदर्शनी में द्वितीय पुरस्कार विजेता हरमेश संधू का चीड़ का पौधा भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed