{"_id":"ad0417b5f291dd48c6b5940ea00075f5","slug":"flower-institute-students-educational-tour-was-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प इंस्टीट्यूट की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प इंस्टीट्यूट की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर गईं
पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुष्प इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत नानकमत्ता साहिब और बनवसा आदि का भ्रमण किया।
इंस्टीट्यूट के गृह विज्ञान संकाय की छात्राएं सोमवार सुबह बस द्वारा नानकमत्ता साहिब रवाना र्हुइं। छात्राओं ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका। टोलियों में बंटकर छात्राओं ने गुरुद्वारे के इतिहास जानने के साथ सरोवर की परिक्रमा भी की। इसके बाद भ्रमण दल बनवसा रवाना हुआ। यहां उन्होंने बनवसा बैराज का भ्रमण कर इसके बारे में जानकारी जुटाई। भ्रमण दल में विभागाध्यक्ष पूजा सक्सेना, विनीता, छाया गंगवार, स्वाती गंगवार, गरिमा गंगवार, सुप्रिया अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, हरेंद्र सिंह रावत, राजीव अग्रवाल शामिल रहे।