फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flaws found again in cow shelter, Pradhan and Secretary guilty

Pilibhit News: गोआश्रय स्थल में फिर मिलीं खामियां, प्रधान व सचिव दोषी

Mon, 24 Jun 2024 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Flaws found again in cow shelter, Pradhan and Secretary guilty
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव के गोआश्रय स्थल में पशुओं की मौत होने के बाद भी उनके शवों को दफन नहीं किया गया। ऐसे में पक्षी उनको खा रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीडीओ ने टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। जिसमें शव तो पड़े नहीं मिले पर अन्य कमियां सामने आईं। जिस पर प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खाईखेड़ा गोआश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं को लेकर जिम्मेदारों की भूमिका संदेह के दायरे में रही है। कुछ माह पूर्व लापरवाही पर सचिव नेहा को निलंबित करने के साथ प्रधान को नोटिस जारी किया गया था। अब एक बार फिर से यहां पर कई दिनों से मृत पड़े पशुओं के शवों का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी मरौरी मृदुला ने पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ गोआश्रय स्थल पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गोआश्रय स्थल में 76 पशु संरक्षित हैं। यहां पर पर छह पशु बहुत ज्यादा कमजोर एवं बीमार हैं। जिनका उपचार किया जा रहा था। एक गाेवंश की मृत्यु हो गई थी। जिसके शव को पशुधन प्रसार अधिकारी ने दफन करा दिया।
इसके अलावा किसी भी पशु का शव नहीं मिला। बीडीओ की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गोआश्रय स्थल में पशु मात्र सूखा भूसा ही खा रहे थे, पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी तो सफाई भी अपर्याप्त थी। पूर्व में भी चार फरवरी को इस तरह की अनियमितता सामने आने पर प्रधान एवं तत्कालीन सचिव के विरुद्ध कार्रवाई हुई थी।

बार-बार निरीक्षण के बाद भी कमियों को दूर नहीं किया जा रहा है। इस मामले में भी प्रधान एवं सचिव की लापरवाही सामने आई है। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए गए हैं। प्रधान और सचिव की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed