गजरौला। क्षेत्र के गांव रामनगरिया से परंपरागत रूप से प्रसिद्ध इलाबांस मेले के लिए झंडी रवाना हुई।
दोपहर दो बजे गांव से झंडी पदयात्रा में प्रत्येक घर से लोग शामिल हुए और माता का गुणगान करते हुए गांव से 25 किलोमीटर दूर थाना दियोरिया क्षेत्र में इलाबांस मंदिर के लिए रवाना हुए।
रात में मंदिर पहुंचकर विश्राम किया जाएगा और सुबह हवन कर भंडाराहोगा। गांव के पूर्व प्रधान लालाराम और झांझन लाल ने बताया कि गांव से नौवीं झंडी पदयात्रा इस बार रवाना हुई है। परंपरागत रूप से प्रत्येक घर से लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। झंडी पदयात्रा में मनोज कुमार, प्रेमपाल, राजू श्रीवास्तव, भानु प्रताप, प्रदीप, अमर जीत, रामचंद्र, कांता प्रसाद, सुनील, हरीश जसवंत, कमलेश गौड़, हरचरन लाल, पंचम लाल, करन, सूरज पाल, अमन दीनदयाल आदि शामिल रहे।