{"_id":"6621afa71bad002d9b09a5e4","slug":"five-year-old-innocent-died-after-being-crushed-by-tractor-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115000-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
मोहसीम अली
पीलीभीत/बरखेड़ा। घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी हाशिम अली ने बताया है कि उनका पांच वर्षीय पुत्र मोहसिन अली घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान मिनी सीलर मशीन लेकर गली से ट्रैक्टर गुजर रहा था। किसी तरह से उसका पुत्र ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
शोर शराबा सुनकर परिजन घर के बाहर आए। जहा देखा कि पुत्र गंभीर रूप से घायल जमीन पर पड़ा हुआ। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने मामले की सूचना बरखेड़ा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।