{"_id":"68c9ad62683126926d04f5c5","slug":"five-wrestlers-won-the-matches-in-dangal-two-ended-in-a-draw-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144080-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दंगल में पांच पहलवानों ने जीते मुकाबले, दो बराबरी पर छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दंगल में पांच पहलवानों ने जीते मुकाबले, दो बराबरी पर छूटे
Wed, 17 Sep 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम खमरिया पुल में चल रहे सिद्ध बाबा मेले में दंगल का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को सात मुकाबले हुए। इनमें पांच पहलवानों को जीत मिली और दो मुकाबले बराबरी पर छूटे।
पहला मुकाबला बिल्ला पहलवान पंजाब और मुन्ना टाइगर पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। इसमें मुन्ना टाइगर विजयी रहे। दूसरा मुकाबला फिरोज पहलवान दिल्ली और मोंटी पहलवान हरियाणा के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। तीसरा मुकाबला लाठी पहलवान हिमाचल प्रदेश और मोनिस पहलवान कलियर शरीफ के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर छूटा। चौथा मुकाबला जग्गा सिंह पहलवान पंजाब और हीरा पहलवान मुरादाबाद के बीच हुआ। इसमें जग्गा सिंह जीते। पांचवां राजेश पहलवान बदायूं और विनोद पहलवान हरियाणा के बीच हुआ। इसमें राजेश विजेता रहे। छठा मुकाबला बंटा पहलवान गोरखपुर और शानू पहलवान नूरपुर के बीच हुआ। इसमें शानू को जीत मिली। सातवां काला कोबरा पहलवान शाहजहांपुर और ज्ञानी पहलवान शिवपुरिया कल्यानपुर के बीच हुआ। इसमें ज्ञानी पहलवान विजेता रहे। रेफरी की जिम्मेदारी मुकेश पहलवान निभाई। सभी जीतने वाले पहलवानों को दर्शकों की ओर से पुरस्कार दिए गए। संवाद
-- --
दंगल में फैजल व राहुल ने जीती कुश्ती
दियोरिया। गांव नूरानपुर में चल रहे रामलीला मेले में राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से पहलवान आमंत्रित किए गए हैं। कुश्ती संघ उत्तराखंड के महासचिव कुंवर शिववर्धन सिंह ने उद्घाटन किया। प्रधान अजय सिंह भी मौजूद रहे। फैजल और मोनू पहलवान में कुश्ती हुई। इसमें फैजल ने बाजी मारी। राहुल पांडे और सुरेंद्र पहलवानों में कुश्ती हुई। इसमें राहुल पांडे विजेता रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- --