फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five thousand asked, only 451 farmers got paddy seeds

Pilibhit News: पांच हजार ने मांगा, 451 किसानों को ही मिला धान का बीज

Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five thousand asked, only 451 farmers got paddy seeds
बीसलपुर। कृषि विभाग विकास खंड क्षेत्र के 10 फीसदी किसानों (451) को भी इस वर्ष धान का बीज मुहैया नहीं करा सका है, जबकि इसके क्षेत्र के करीब पांच हजार किसानों ने आवेदन किया था। वहीं, उन्नतशील प्रजाति का बीज किसी भी किसान को नहीं मिला है।
विज्ञापन

साधन संपन्न किसान उन्नतशील प्रजाति के धान का बीज बाजार से महंगी दर पर खरीदना पड़ा, जबकि गरीब किसान उन्नतशील प्रजाति के बीज से वंचित रह गए। मजबूरी में उन्हें सामान्य प्रजाति के बीज से ही धान की नर्सरी तैयार की। सामान्य प्रजाति का धान तैयार करने में किसानों को काफी घाटा होगा।
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति का धान बाजार में कम कीमत पर बिकता है। इस बीच जरूरतमंंद किसानों ने कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से फोन पर संपर्क साधकर भंडार में सभी प्रकार का बीज उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मजबूरी में साधन संपन्न किसानों को बाजार से बीच खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सामान्य प्रजातियों का बीज मिला
राजकीय कृषि बीज भंडार से किसाानों को पीआर 113, पंत 24, मंसूरी, शर्बती, सिल्की, पंत चार और गया आदि सामान्य प्रजातियों का ही बीज मिल पाया।


इस बार ब्लॉक के लगभग पांच हजार किसानों ने धान की नर्सरी तैयार की है। भंडार से 451 किसानों को सामान्य प्रजाति का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। भंडार में इस बार उन्नतशील प्रजाति और सुगंधित प्रजाति का बीज विभाग से उपलब्ध नहीं हो पाया । - वेदप्रकाश, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed