फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five people were cheated of Rs 60 lakh and given fake visas

Pilibhit News: पांच लोगों से 60 लाख ठगे और थमा दिया फर्जी वीजा

Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five people were cheated of Rs 60 lakh and given fake visas
रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल और गाली-गलौज की, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से धोखाधड़ी कर साठ लाख रुपये की ठगी कर फर्जी वीजा थमा दिया गया। ठगी का एहसास होने पर रुपये मांगने पर गाली-गलौज की गई। पुलिस ने गांव पिपरिया मझरा निवासी हरविंदर सिंह की ओर से चंडीगढ़ निवासी मोहित कुमार सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरविंदर सिंह ने बताया कि उसके अलावा गांव के ही गुरुपाल सिंह, गांव सिसैइया निवासी रूपेद्र सिंह, गांव नदहा निवासी हरजोत सिंह, उदयकरनपुर निवासी दलजीत सिंह की मुलाकात चंडीगढ़ के मोहित कुमार सैनी से हुई। मोहित ने सभी विदेश भेजने का प्रलोभन दिया।
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर पांचों लोगों से 14 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति से मांगे। सभी ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए। 10 दिन बाद फिर सभी से 6.20 लाख प्रति व्यक्ति लिए गए। इसके बाद फिर अनुमति के नाम पर सभी से दो-दो लाख मांगे गए। इसके बाद फिर 4.30 लाख प्रति व्यक्ति के हिसाब से वीजा के लिए वसूले। इस तरह पांचों लोगों से साठ लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पांचों लोगों से 60 लाख रुपये वसूलकर फर्जी वीजा थमा दिया गया। पांचों के आस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वीजाजा फर्जी होने की जानकारी हुई। आरोप है कि मोहित से रुपये मांगने पर उसने गाली-गलौज की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि हरजिंदर सिंह की ओर से मोहित कुमार सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed