{"_id":"5d2241f38ebc3e6cd25809ea","slug":"five-lack-husband-crime-pilibhit-news-bly367677551","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो और पांच लाख नहीं मिले तो विवाहिता को पीटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो और पांच लाख नहीं मिले तो विवाहिता को पीटकर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने जब पूछताछ की तो तो पता चला कि आरोपी पति की पहले ही शादी हो चुकी है और एक बेटी है। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर पति समेत आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कृष्ण बिहार कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दीक्षा की शादी 29 अप्रैल 2017 को इंद्रानगर हापुड़ के निवासी मयंक से की थी। कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता से मारपीट की। आरोप है कि 28 मार्च 2018 को ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता पीटकर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने सुलह कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में पता चला कि मयंक पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी और एक बेटी गाजियाबाद में रहती है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मयंक, ससुर सतीश, सास गायत्री देवी, ननद महिमा, देवर कपिल, हिमांशु, देव, दादी ओमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने यह भी बताया है कि आरोपी वर्तमान में दिल्ली के विनोद नगर इलाके में रहते हैं। मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।