फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five houses from fire About seven million loss

पांच घरों में लगी आग से सात लाख का नुकसान

Wed, 21 Oct 2015 10:49 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
बरखेड़ा/पीलीभीत। Updated Wed, 21 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Five houses from fire About seven million loss
गांव ज्योरहकल्यानपुर
विज्ञापन
में लगी आग से पांच घरों में रखी 45 हजार रुपये की नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई।

गांव निवासी ओमप्रकाश, प्यारेलाल, भजनलाल, लीलाधर व रामेश्वर दयाल के छप्पर पोश मकान एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। बुधवार की सुबह पांचों घरों के लोग अपने परिवार के साथ धान की कटाई व झड़ाई करने के लिए खेतों में गए थे। दोपहर के समय अचानक ओमप्रकाश के घर में आग की लपटें उठतीं दिखीं।

इससे गांव में हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने भजनलाल, लीलीधर, और रामेश्वरदयाल के घर को भी चपेट में ले लिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके।

इस अग्निकांड में ओमप्रकाश के घर रखे तीन हजार रुपये, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, मक्का भूनने वाली मशीन सहित करीब 30 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया।

 प्यारेलाल के घर से 14 सौ रुपये, कपड़ा बिस्तर, चारपाई सहित करीब दस हजार का सामान, भजनलाल के घर रखी 35 हजार नगदी, बर्तन, चारपाई, टीवी, सीडी, अनाज, सोने व चंादी के जेवरात समेत करीब चार लाख रुपयेे का सामान, लीलाधर के घर में रखे छह हजार रुपयेे की नगदी बैट्रा, टीवी, डीवीडी, गेहूं, धान, पहनने के कपड़े व विस्तर एवं जेवरात सहित दो लाख रुपयेे का सामान तथा रामेश्वर दयाल का अनाज, पहनने व ओड़ने के कपड़े सहित 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
000
थाना बरखेड़ा के गांव ज्योरहकल्यानपुर में पांच घरों में आग लगने की सूचना मिली थी। हल्का लेखपाल को गांव भेजकर क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। आंकलन के बाद दैवीय आपदा राहत कोष से अग्निपीड़ितों को मदद दी जाएगी।
नन्हेलाल तहसीलदार, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed