फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fish

सुइया मछली के शिकार को बिहार से आए मछुवारे

Mon, 22 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
fish
बताते हैं कि इस मछली के एक-एक झुंड में एक क्विंटल से अधिक मछली निकलती है। शारदा डैम में वैसे तो मछलियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इसमें एक प्रजाति सुइया मछली की होती है। शिकारी के मुताबिक सुइया मछली झुंड के रूप में रहती हैं और एक-एक झुंड में एक क्विंटल से अधिक मछली निकलती है। डैम के ठेकेदार ने इस मछली को पकड़ने के लिए बिहार से मछुआरों को बुलाया है। जो विशेष जालों के जरिए पहले झुंडों को तलाश करते हैं, और उसके बाद कई नावों के  जरिए झुंड की घेराबंदी करते हैं। बाद में नावों के सहारे जाल को खींचकर किनारे लाया जाता है। यह मछली दो इंच से लेकर छह इंच तक लंबी होती है।
विज्ञापन


नेपाल व पहाड़ी इलाकों में होती है सप्लाई
शारदा सागर डैम में पकड़ी गई सुइया मछली को ठेकेदार द्वारा गर्मियों में सुखाया जाता हैं। सुखाने के बाद उसे असम और कोलकाता सप्लाई किया जाता है। ठंड के दिनों में पड़ोसी देश नेपाल और पहाड़ी इलाकों में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed