{"_id":"670ae1cfd5eed568880d5954","slug":"first-they-clashed-while-swinging-two-people-were-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123930-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहले झूला झूलने पर भिड़े, दो लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहले झूला झूलने पर भिड़े, दो लोग जख्मी
विज्ञापन
बीसलपुर। मेले में शुक्रवार को देर रात पहले झूला झूलने के मुद्दे पर कुछ लोगों ने दो लोगों से गाली गलौज की, जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला दुबे निवासी महावीर ने बताया कि वह शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी अपने दोस्त अनिल राठौर के साथ मेला देखने गए थे। वह मेले में लगे नाव वाले झूले के पास खड़े थे। वहां पहले से मौजूद दो लोग पहले झूला झूलने की बात कहने लगे, जबकि उनका नंबर बाद में था।
इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में वे लोग महावीर और अनिल राठौर से गाली गलौज, मारपीट करने लगे। हमलावरों ने अनिल राठौर के सिर पर स्टील के कड़े से जोरदार प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गए। मारपीट से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
घायल हुए महावीर और अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अनिल राठौर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल सजीव शुक्ला ने बताया कि महावीर की तहरीर पर गाली गलौज करने और जान लेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला दुबे के ही बड़े देवी मंदिर के पास रहने वाले परमजीत सिंह और गुरुप्रीत सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शनिवार को ही चालान कर दिया।