{"_id":"6649317a95ce87cb8e0d5d97","slug":"first-the-slip-will-have-to-be-cut-at-the-counter-then-you-will-be-able-to-roam-the-forest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-116555-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहले काउंटर पर कटवानी होगी पर्ची... फिर घूम सकेंगे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहले काउंटर पर कटवानी होगी पर्ची... फिर घूम सकेंगे जंगल
विज्ञापन
कलीनगर। पीटीआर घूमने आने वाले सैलानियों को अब स्वयं काउंटर पर जाकर पर्ची कटवानी पड़ेगी। इसके बाद ही वह जंगल की सैर कर सकेंगे। पहले गाइडों और चालकों की मदद से बुकिंग कराई जा रही थी। शिकायतें मिलने पर अफसरों ने पारदर्शिता बनाने के लिए अब नए आदेश जारी किए हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र समाप्त होने को है। छह माह तक चलने वाला सत्र 15 जून को बंद हो जाएगा। प्रकृति की खूबसूरती और बाघों के दीदार के शौकीन सैलानियों की लगातार आमद हो रही है। इसके लिए सैलानी मुस्तफाबाद स्थित प्रवेश द्वार पर पहुंचकर पर्ची कटवाकर घूम रहे हैं, लेकिन कई ऐसे भी सैलानी भी हैं जो गाइडों और चालकों के जरिये बुकिंग करा रहे हैं।
इसको लेकर अफसरों को कई शिकायतें मिलीं। शिकायतों का संज्ञान लेकर अब डीएफओ के निर्देश पर महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने जंगल सफारी करने वाले सैलानियों को स्वयं ही काउंटर पर रसीद कटवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
000
शनिवार को 350 सैलानियों ने घूमा पीटीआर
शनिवार को पीटीआर में काफी रौनक रही। सुबह और शाम की शिफ्ट में सफारी के वाहन बुक रहे। शनिवार को 350 से अधिक सैलानी घूमने पहुंचे।