फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First Gaz Tehsildar dropped on, removed from Amariah

पहली गाज तहसीलदार पर गिरी, अमरिया से हटाया

Fri, 26 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 26 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
 डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर वक्फ बोर्ड की 430 एकड़ जमीन प्रबंधक के नाम दर्ज कराने के मामले में अमरिया के प्रभारी तहसीलदार की भूमिका जांच में संदिग्ध पाई गई। डीएम ने उन्हें अमरिया तहसील से हटाकर सदर से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उन्हें न्यायिक कार्यों से विरत रखा गया है। इस मामले से संबंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं कथित प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अमरिया तहसील की फुलैइया गांव में वक्फ बोर्ड की करीब 430 एकड़ जमीन पर कुछ सिख परिवार लंबे समय से काबिज हैं। इस बीच पांच मई को यह जमीन तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर के फर्जी हस्ताक्षर कर शहर निवासी तसलीम हसन खान (टीएच खान) ने खुद को वक्फ बोर्ड का प्रबंधक दर्शाकर अपने नाम दर्ज करा ली। मामला पकड़ में आने पर डीएम शीतल वर्मा ने एफआईआर के आदेश दिए। इस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार की ओर से सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। डीएम शीतल वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा उसकेे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अमरिया के प्रभारी तहसीलदार मोहम्मद असलम की लापरवाही पर उन्हें वहां से हटाकर सदर तहसील से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा इस मामले से संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, विभागीय लिपिक शाकिर अली और वक्फ बोर्ड के कथित प्रबंधक तसलीम हसन खान को नोटिस जारी किया है। डीएम शीतल वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर तसलीम हसन का कहना है कि जमीन वक्फ बोर्ड की है, जसमें विभागीय लोगों ने मिलकर जालसाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed