फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Firing on police who went to catch cow slaughter, one caught, two ran away

गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Firing on police who went to catch cow slaughter, one caught, two ran away
बिलसंडा। गोकशी होने की सूचना पर पकड़ने गई पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भाग निकल। पुलिस ने मौके पर एक प्रतिबंधित पशु और कटान के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव मवईया से घुघौरा की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे पर गन्ना सेंटर की खाली पड़ी जगह में पीछे की तरफ गावं नौगवां अंबर में छापा मारा। कुछ तस्कर गोवंश पशु का कटान करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर एक तस्कर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अहमद रजा उर्फ पतला निवासी नौगवां अंबर बताया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो दिन पूर्व हुई फिरसाह चुराह में प्रतिबंधित पशु को चुराकर कुछ दूरी पर कटान कर दिया था। एसओ के मुताबिक यह लोग घूमने वाले या घर के बाहर बंधे पशुओं को पकड़ कर कटान करते हैं। इसके बाद उसके मांस को आसपास के क्षेत्रों में बेच देते हैं। एसआई संजय तेवतिया की तहरीर पर अहमद रजा उर्फ पतला, समीर उर्फ गुप्ता और सज्जन निवासी नौगवां अंबर के खिलाफ पुलिस पर हमला, गोकशी अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed