{"_id":"6acfcee7878c3e82b40dbd64","slug":"fire-department-inspects-fair-fire-safety-instructions-given-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171040-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेले का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेले का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के दिए निर्देश
Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह के निर्देश पर फायर सर्विस यूनिट की टीम ने बुधवार को नगर के रामलीला मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मेला आयोजकों और संबंधित लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि विभाग का उद्देश्य रामलीला मेले के दौरान किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना को रोकना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।