{"_id":"6ae2ee0bfcd8d57da6060755","slug":"fire-breaks-out-in-kitchen-due-to-gas-leak-four-family-members-sustain-burns-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: गैस रिसाव होने से रसोई में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: गैस रिसाव होने से रसोई में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक
Thu, 29 Oct 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:26 PM IST
सार
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतिपुरा में बृहस्पतिवार सुबह गैस सिलिंडर के पाइप से रिसाव के कारण आग लग गई। इस घटना में घर के चार लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
रसोई में जला पड़ा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतिपुरा में बृहस्पतिवार सुबह गैस सिलिंडर के पाइप से रिसाव के कारण आग लग गई। इस घटना में घर के चार लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
सीताराम वर्मा ने बताया कि उनके परिवार की सुधा देवी बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे रसोई घर में खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर के पाइप से रिसाव हुआ और आग लग गई। सुधा ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर विपिन कुमार, विनीती देवी और शीतल देवी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इन लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग लगने से रसोई घर में रखा करीब दस हजार रुपये का सामान भी जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव शुक्ला दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Trending Videos
दो लोगों की हालत नाजुक
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आजम ने बताया कि सुधा देवी और विपिन कुमार करीब 80 फीसदी झुलस गए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बाकी दोनों घायलों, विनीती देवी और शीतल देवी की हालत सामान्य है।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आजम ने बताया कि सुधा देवी और विपिन कुमार करीब 80 फीसदी झुलस गए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बाकी दोनों घायलों, विनीती देवी और शीतल देवी की हालत सामान्य है।