{"_id":"698e21cad2e43fdaaf009a34","slug":"fir-registered-on-sps-orders-for-cheating-and-hostage-taking-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153696-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठगी और बंधक बनाने की एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठगी और बंधक बनाने की एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
रूस भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति से लिए गए ढाई लाख रुपये
बरखेड़ा। गांव खगाई निवासी गिरीश कुमार, ग्राम अधकटा निवासी बेगराज, महेश पाल, रामावीर ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के साथ ही बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि पीलीभीत व शाहजहांपुर के ठगों ने वर्क वीजा पर तीन साल के लिए रूस भेजने और वहां नौकरी पर 60 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिलाने का वादा किया था। उन लोगों ने प्रति व्यक्ति 2.5 लाख रुपये लिए। इतनी रकम जुटाने के लिए पीड़ितों ने अपनी जमीन और गहने तक गिरवी रख दिए।
पीड़ितों का कहना है कि उन्हें रूस के बजाय कजाकिस्तान और फिर उज्बेकिस्तान के रास्ते चेचन्या ले जाया गया। वहां उनसे जबरन राजमिस्त्री का काम कराया गया और मना करने पर पिटाई की गई। वेतन मांगने पर उन्हें एक महीने तक कंटेनर में बंद रखा गया। साथ ही उन पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर धमकाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी हर नारायन, आकाश उर्फ रामचंद्र, नागेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
-- -- -- -- --