फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fir

लॉकडाउन का उल्लंघन करने में136 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
fir
पीलीभीत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प़ुलिस की कार्रवाई जारी है। शहर के अलावा बीसलपुर व पूरनपुर में बिना कोई काम घरों से बाहर निकलने वाले 136 लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की अब इन सबको पुलिस नोटिस भेज रही है। अब तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 133 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें 1121 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में दर्ज की गई रिपोर्ट में आवास विकास कॉलोनी के निवासी शुभम सिंह, मनीष आर्या, मोहल्ला बुजकसवान निवासी तस्लीम, जोशीटोला निवासी संजू, रोहित मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी रवि, चंद्रपाल, जितेंद्र, शाहिद, मदीनाशाह निवासी अलीम, देशनगर निवासी ओमप्रकाश, केदार सिंह, मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी संजय राठौर, बाबू, शेरों वाली मठिया निवासी फैसल, मोहल्ल दुर्गाप्रसाद निवासी सोनू उर्फ उवैश, चंदोई गांव निवासी खुशनूर, यूसुफ, मदनलाल, ऐपा, अली बख्श, शंभू, अंकित राठौर, मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी अतुल वाल्मीकि, अरुण, रमेश कुमार प्रजापति, बबलू, सनी, नितिन, सत्येंद्र प्रकाश उर्फ विक्की, अरविंद, मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी विकास, जयजयराम प्रजापति, सुनील कुमार शामिल हैं। इनके अलावा रिपोर्ट दर्ज होने वालों में 11 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। सुनगढ़ी थाने में आठ लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बिना काम घरों से बाहर निकलने वाले गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी राजू, शमसाद, हनीफ, नदीम, हिद्दन, मेहरबान अली, मुंशी खां, शमसेर, गोरे कुरैशी, निसार, नन्हे मियां समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा दियोरियाकलां पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा। इन सबको चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। लॉकडाउन के उल्लंघन में 72 लोगों पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। दरोगा विजय प्रकाश द्विवेदी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव रंपुराताल्लुके महाराजपुर निवासी सुखलाल, नंदलाल, राजू, ठाकुर प्रसाद, अनीस, देवेंद्र, लालाराम, छोटेलाल समेत 10 अज्ञात और दरोगा अवध बिहारी की ओर से गांव टंडोला निवासी इजहार अली, बनारसी, फारूक, मोहम्मद इस्तियार, असरफ, मिथुन, सितार अहमद, इमरान अली, भूरा खां, रामचंद्र, सिराजुद्दीन, मुवैद, आविर अली, असलम, अनवार सिकंदर, 15 अज्ञात, और दरोगा अमित कुमार पाल की ओर से गांव लोधीपुर निवासी शानू खां, मोईन खां, हसमुनिशा, मल्लू खां, लुकमान, जावेद, हादिमनूर, आफाक, नौशाद समेत 15 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। संवाद
बरखेड़ा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कांस्टेबल अजय कुमार की ओर से अलियापुर गांव के रहने वाले महेश, अलकथान गांव निवासी हरीश, भगवानदास, भंबापुरी गांव निवासी दिनेश कुमार, खेमकरन उर्फ बबलू और गजेंद्रपाल पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों पर लगातार कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। अभी तक 133 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। इसमें 1049 आरोपी बनाए गए हैं।
- अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed