फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fir on Trader

कंटेन्मेंट जोन में बैरिकेडिंग तोड़ने पर संक्रमित किराना व्यापारी पर एफआईआर

Fri, 10 Jul 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fir on Trader
पूरनपुर। कंटेन्मेंट जोन साहूकारा में की गई बैरिकेडिंग को संक्रमित किराना व्यापारी ने तोड़ दिया। उसने यहां अपनी दुकान भी बंद नहीं की। सफाई नायक से मिली तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। मोहल्ले का 500 मीटर इलाका सील कर कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जा चुका है। इसमें आवाजाही रोकने के लिए नगरपालिका की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई थी। मोहल्ले के ही किराना व्यापारी छोटे बख्श पर आरोप है कि उसने संक्रमित इलाके में स्थित अपनी दुकान भी बंद नहीं की। इसके अलावा रफीक अहमद के मकान के पास लगी बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। बुधवार शाम नगरपालिका को इसकी जानकारी हुई। बृहस्पतिवार को सफाई नायक नरेश कुमार ने किराना व्यापारी पर बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed