फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR on Parali burning case

पराली जलाने वाले किसान पर एफआईआर, लेखपाल, सचिव और किसान सहायक निलंबित

Wed, 07 Oct 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR on Parali burning case
पीलीभीत। शासन-प्रशासन के कड़े निर्देश के बावजूद अमरिया क्षेत्र के एक किसान ने खेत में पराली जला डाली। मामला संज्ञान में आने पर डीएम पुलकित खरे ने सख्त रुख अपनाया। किसान पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही लेखपाल, सचिव, चौकी प्रभारी और किसान सहायक को निलंबित कर दिया। तहसीलदार और थानाध्यक्ष अमरिया को लापरवाही के चलते चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

धान की कटाई नजदीक आते ही प्रशासन ने बैठकें कर पराली न जलाने की अपील की थी। राजस्व, कृषि और पुलिस विभाग के अफसर-कर्मचारियों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। सभी की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई थी। स्पष्ट कहा गया था पराली जलाने का मामला सामने आया तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। सेटेलाइट के जरिए पराली जलाने को लेकर निगरानी की जा रही है। सेटेलाइट के जरिए सोमवार को प्रशासन को पता लगा कि अमरिया के ग्राम कटैईया पंडरी की गाटा संख्या 67 में रक्वा 1.643 पर पराली जलाई गई है। मौके पर टीम ने पहुंचकर किसान रंजीत सिंह पुत्र कल्यान सिंह के खेत को देखा तो सूचना सही निकली। डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और सख्ती अपनाई। किसान पर पराली जलाने की धाराओं में अमरिया थाने में एफआईआर कराई। प्रयोग में लाए गए किसान के ट्रैक्टर को भी सीज किया गया। लापरवाही मानते हुए कटैईया पंडरी गांव के लेखपाल गुरुमेश चंद्र, सचिव धर्मपाल, किसान सहायक मुकेश कुमार को मंगलवार को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधान रविंद्र कौर को पंचायतीराज अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए नोटिस दिया। पूरे प्रकरण से अंजान बने रहने पर तहसीलदार अमरिया और थानाध्यक्ष को चेतावनी दी गई। बिरहनी चौकी प्रभारी दरोगा वीरेंद्र कुमार का भी निलंबन होना तय है। निलंबन की रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफसर-कर्मचारी निगरानी में लापरवाही न बरतें। ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करके किसानों को जागरूक किया जाए। घटना संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed